फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Second marriage arranged during wife, FIR registered

पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी, एफआईआर दर्ज

Thu, 11 Feb 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Second marriage arranged during wife, FIR registered
आजमगढ़। झारखंड प्रांत के धनबाद जिले की रहने वाली राजकुमारी त्रिपाठी ने नगर कोतवाली परिसर स्थित महिला थाने में तहरीर दी है कि पठखौली निवासी उनके पति ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

तहरीर में राजकुमारी ने कहा है कि उसकी शादी पठखौली गांव निवासी राहुल पाठक के साथ 24 नवंबर 2013 को हुई थी। ससुराल के लोग कार व एसी के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। 26 अगस्त 2014 को उसे बुरी तरह से मारा-पीटा गया। कपड़े और जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया गया। जिसका मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज है। वह वर्तमान में धनबाद में रह रही है। 26 जनवरी को उसे सूचना मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। जब पठखौली पहुंची तो दूसरी महिला घर मौजूद थी। पूछने पर उसके पति ने उसे मारापीटा और भगा दिया। वहीं उसकी ननद ने उसे न जाने पर जान से मारने की धमकी दी। राजकुमारी द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने उसे पति, सास, ससुर, दो ननद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed