{"_id":"62780c2e061495194b629f75","slug":"second-death-within-36-hours-in-cow-shelter-site-shahgarh-azamgarh-news-vns6525071180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो-आश्रय स्थल शाहगढ़ में 36 घंटे के अंदर दूसरी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो-आश्रय स्थल शाहगढ़ में 36 घंटे के अंदर दूसरी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिलो। खंड विकास क्षेत्र सठियांव के कान्हा गोवंश आश्रय स्थल में रविवार को सुबह देखभाल ठीक से न होने के कारण बछिए की मौत हो गई। इस प्रकार 36 घंटे के भीतर यह दूसरी मौत हुई। मौत के बाद उसके शव को तुरंत दफन कर दिया गया। जानकारी होते ही नायब तहसीलदार व बीडीओ सठियांव तत्काल मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।
गोवंश आश्रय स्थल शाहगढ में पशुओं के मरने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को रात में एक गाय मरी थी। मरने के बाद 12 घंटे बाद उसे दफन किया गया। इस लापरवाही को लेकर अभी कुछ बोलने को कोई तैयार न था। अभी यह मामला चल ही रहा था कि गाय के मरने के बाद 36 घंटे के अंदर एक बछिया ने भी दम तोड़ दिया। लगातार दूसरी मौत से अधिकारी हरकत में आए नायब तहसीलदार व बीडीओ तत्काल निरीक्षण करने पहुंच गए। एडीओ पंचायत सुनील कुमार मिश्र ने कहा कि गोवंश आश्रय स्थल शाहगढ में खली, चोकर, भूसा, पानी सारी ब्यवस्था है। पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर एक पशु चिकित्सक भी हैं। पशु चिकित्सक डा. रजनीश कुमार यादव ने कहा कि लगभग आधा दर्जन पशुओं का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पौष्टिक आहार न मिलने के कारण पशु बीमार हो रहे हैं। नायब तहसीलदार हेशामुद्दीन फरीदी ने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर पशु चिकित्सक डा. रजनीश कुमार, डा. सुनील गोड़, इशरत अली आदि उपस्थित थे।