फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sealed food warehouses investigated, opened

सील खाद्य गोदामों की जांच, खोला गया

Sun, 28 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sealed food warehouses investigated, opened
रानी की सराय। मंडलायुक्त वीवी पंत द्वारा शुक्रवार को नेवरी मोड़ रूदरी और चेकपोस्ट सरायहाजी स्थित खाद्य गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने गोदाम को सील कर दिया था। उसके बाद शनिवार को नायब तहसील सदर टीम के साथ जांच को पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद गोदाम को खरीदारी आदि के लिए उसे खोला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडलायुक्त वीवी पंत रानी की सराय क्षेत्र स्थित खाद्य गोदामों का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके इस प्रकार अचानक पहुंचने से गोदाम में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने गोदाम में रखे माल का मिलान स्टाक रजिस्टर से कराया। मिलान ठीक न मिलने पर मंडलायुक्त ने गोदाम को सील करा दिया और स्टाक रजिस्टर साथ ले गए। निरीक्षण में रजिस्टर में दर्ज से ज्यादा गेहूं और चावल का स्टाक मिला। इसमें गेहूं 3923 बोरा, चावल 2858 बोरा, चीनी 15 बोरी और धान 110 बोरा अंकित था। लेकिन भौतिक सत्यापन में गेहूं 50 और चावल 1126 बोरा अधिक मिला। वहीं नेवरी मोड़ रूदरी के गोदाम में 35 बोरा गेहूं हाथ से सिला हुआ मिला। जिसका वजन प्रति बोरा 57 किग्रा पाया गया। धान के 110 बोरो में 44 कुंतल धान पाया गया। उनके निर्देश पर शनिवार को सील गोदामों की जांच करने के लिए शनिवार को विभागीय अधिकारी के साथ नायब तहसीलदार फरीदी, कानूनगो व लेखपाल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद गोदाम को खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed