फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seal of approval on the renovation of 22 roads in the district

जिले की 22 सड़कों के नवनिर्माण पर मंजूरी की मुहर

Thu, 17 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Seal of approval on the renovation of 22 roads in the district
आजमगढ़। जिले की 22 सड़कों के नवनिर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन स्तर से इसके लिए लिए 1846.45 लाख रुपयों की मंजूरी मिल गई है। जनपद के जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए शासन में प्रस्ताव भेजा था। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र सहित अन्य नेताओं द्वारा जनपद की सड़कों के नव निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र के प्रस्ताव पर मेंहनगर विधानसभा की 16 सड़कें, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के प्रस्ताव पर सगड़ी विधानसभा की चार सड़कें, भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय के प्रस्ताव पर निजामाबाद की एक तथा अतरौलिया के सपा विधायक संग्राम यादव के प्रस्ताव पर एक सड़क के नवनिर्माण की स्वीकृति मिल गई है। हाल ही में एक सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद की 19 बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए 3123 लाख रूपए का बजट स्वीकृत किया था। इस बजट से जिले की 110 किमी से अधिक सड़कों की मरम्मत की जानी है। शासन द्वारा सड़कों के नवनिर्माण को मंजूरी दिए जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता विमल श्रीवास्तव ने बताया कि नाबार्ड योजना के तहत आदेश हुआ है लेकिन अभी जीओ नहीं आया है। कल तक जीओ आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed