फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDPI flag hoisted in the market, police removed it

Azamgarh News: बाजार में लगा एसडीपीआई का झंडा, पुलिस ने उतरवाया

Mon, 06 Oct 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
SDPI flag hoisted in the market, police removed it
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में रविवार की रात कई स्थानों पर एक संगठन का झंडा लगा दिया गया। अगले दिन सोमवार की सुबह जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो सभी झंडों को उतरवाया। बाजार में रविवार की रात कई स्थानों पर अज्ञात लोगों ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का झंडा लगा दिया गया। अगले दिन सोमवार को सुबह जब बाजार खुला, तब व्यापारियों और आम नागरिकों की नजर इन झंडों पर पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी झंडों को नीचे उतरवाया। बाजार के व्यापारी और आमजन एसडीपीआई को प्रतिबंधित संगठन बताते हुए इसे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़ा बता रहे थे। थाना प्रभारी निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद सभी झंडों को पुलिस ने उतरवा दिया है। अभी जानकारी नहीं है कि यह झंडा प्रतिबंधित है या नहीं। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जैसा आदेश होगा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed