फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDI removed due to teachers' protest

Azamgarh News: शिक्षकों के विरोध पर एसडीआई को हटाया

Thu, 09 May 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
SDI removed due to teachers' protest
जहानागंज। शिक्षा क्षेत्र जहानागंज पर तैनात एसडीआई की तहरीर पर जहानागंज पुलिस ने आठ शिक्षकों पर नामजद समेत 100 से 150 अज्ञात शिक्षकों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस एक तरफा कार्रवाई पर शिक्षक संघ नाराज है। बुधवार को शिक्षकों की तरफ से भी तहरीर थाने पर दी गई और एसडीआई पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। वहीं शिक्षकों ने एसडीआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीएसए को पत्र भी दिया। जिस पर बीएसए ने एसडीआई को हटाकर दूसरे को वहां की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में शिक्षकों ने बताया कि एक मई को एसडीआई ने डॉ. कल्पना ने प्रावि मंदे का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापक रामसागर सरोज के साथ खंड शिक्षाधिकारी व उनके चालक ने आपत्तिजनक व्यवहार किया था। इसके पूर्व एसडीआई ने भी थाने पर तहरीर दिया था। जिसके आधार पर जहानागंज पुलिस ने आठ शिक्षकों पर नामजद व 100 से 150 अज्ञात शिक्षकों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। बुधवार को थाने पर तहरीर देने पहुंचे शिक्षकों ने एसओ से मांग किया कि उनकी भी तहरीर पर एसडीआई के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाए। शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यदि शिक्षकों के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। इसके साथ ही संगठन ने बीएसए को भी एसडीआई के खिलाफ पत्रक देकर कार्रवाई की मांग किया। विवाद की स्थिति को देखते हुए बीएसए समीर ने एसडीआई जहानागंज डॉ. कल्पना को उनके पद से हटाते हुए नवनीत चौबे को जहानागंज का नया एसडीआई बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed