फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scorpions crushed a boy going with friends

Azamgarh News: स्कार्पियों ने दोस्तों संग जा रहे बालक को कुचला

Sat, 15 Apr 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scorpions crushed a boy going with friends
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव के पास शनिवार की शाम सवा चार बजे अनियंत्रित स्कार्पियों ने दोस्तों के साथ जा रहे बालक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्कार्पियों सड़क किनारे जाकर पलट गई। इस हादसे में बालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ईश्वरपुर गांव निवासी आकाश कुमार (13) पुत्र प्रहलाद शनिवार की शाम सवा चार बजे अपने दो दोस्तों के साथ पैदल ही कहीं जा रहा था। अभी तीनों दोस्त गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर ही पहुंचे थे कि आजमगढ़ की तरफ से जा रही स्कार्पियों ने आकाश को कुचल दिया। इसके बाद स्कार्पियों अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में आकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीएचसी रानी की सराय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे में बाद स्कार्पियों सवार मौके से फरार हो गए। स्कार्पियों में कितने लोग थे और उन्हें चोट आई है कि नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने स्कार्पियों को अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed