फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scorpio fired , you leader 's death

स्कार्पियो पलटी, आप नेता की मौत

Sun, 21 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला आजमगढ़ Updated Sun, 21 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Scorpio fired , you leader 's death
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव के पास शनिवार की दोपहर साइकल सवार को बचाने के दौरान स्कार्पियों पलट गई। हादसे में आम आदमी पार्टी लालगंज विस क्षेत्र के संयोजक शकील अहमद की मौत हो गई, जबकि सवार आठ कार्यकर्ता घायल हो गए। सभी को पीएचसी मुहम्मदपुर में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के आगमन पर उनकी अगवानी कर काफिले में शामिल होकर जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटौली कला गांव निवासी शकील अहमद (45) शनिवार को जिला मुख्यालय पर स्थित पूर्वांचल क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने के लिए स्कार्पियों से निकले थे। ड्राइविंग सीट पर शकील खुद बैठे थे। जबकि तरवां थाने के जेवनपुर गांव निवासी अमला राजभर (35), अनिल राजभर (30), मनोज राजभर (31), जयहिंद राजभर (25), भूलन (27) जितेंद्र (26), देवगांव कोतवाली के कोटाखुर्द गांव निवासी अच्छेलाल (28) सवार थे।
विज्ञापन


बरदह थाने के जिवली मोड़ पर शकील ने राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह की अगवानी करते हुए काफिले में शामिल होकर मुख्यालय की ओर निकले। रास्ते में गंभीरपुर थाने के सिंघड़ा गांव के पास स्कार्पियो के सामने अचानक एक साइकल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की जुगत करते कि शकील की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed