फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scorpio collides with divider on expressway, three injured

Azamgarh News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो, तीन घायल

Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Scorpio collides with divider on expressway, three injured
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियों सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत अत्यंत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बिहार प्रांत के छपरा से एक स्कार्पियो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए शुक्रवार की सुबह लखनऊ जा रही थी। एक्सप्रेसवे के 192 प्वाइंट पर अचानक वह अनियंत्रित हो गई जिससे चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार विमलेश (42), सुनील कुमार (45) व राजीव कुमार (44) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed