{"_id":"5f4008278ebc3e3ce0626e92","slug":"scope-of-investigation-will-increase-static-booths-will-be-installed-at-10-places-azamgarh-news-vns54269324","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगा जांच का दायरा, 10 स्थानों पर लगाए जाएंगे स्टैटिक बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ेगा जांच का दायरा, 10 स्थानों पर लगाए जाएंगे स्टैटिक बूथ
विज्ञापन
आजमगढ़। कोविड-19 संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जांच का दायरा और बढ़ाकर ज्यादा से ज्याद लोगों की सैंपलिंग करने की रणनीति बना रहा है। इसके लिए शहर में 10 स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। यहां लगातार चार-से पांच दिन तक स्टैटिक बूथ लगाकर लोगों के सैंपल लिए जाएंगे और उनकी जांच की जाएगी। इसके लिए 12 टीमें भी तैयार कर ली गई है। ।
कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत में डीएम राजेश कुमार ने कहा कि शासन से धनराशि मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से तकनीकी स्टाफ की कमी दूर कर ली गई है। अब हमारे पास पर्याप्त मात्रा में एलटी है। एलटी उपलब्ध होने से शहर के लिए कुल 12 टीमें तैयार की गई है। ये टीम स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिह्नित 10 स्थानों पर लगातार चार से पांच दिन तक लगने वाले स्टैटिक बूथ पर काम करेंगी। संबंधित क्षेत्र की लोगों की अधिक से अधिक सैंपलिंग कर कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। इसके जल्द से जल्द लोगों को चिह्नित कर संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अभी तक शहर में चौक पर वेस्ली इंटर कालेज, सिविल लाइंस में बंधे के दोनों तरफ स्थित कांशीराम कालोनी, मोहल्ला दलसिंगार, शिब्ली कालेज, नरौली, ब्रह्मस्थान आदि स्थानों पर बूथ लगाए जाएंगे। ये प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही जांच प्रक्रिया के दायरे में नर्सिंग होम, प्राइवेट क्लीनिक, मेडिकल स्टोर, सब्जी और फल विक्रेताओं के साथ ही दुकानदारों और व्यापारियों को लाया जाएगा क्योंकि यहां भीड़ होने से संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है।
एसडीएम करेंगे नर्सिंग होम और क्लीनिक की जांच
आजमगढ़। शहर के कोविड-19 को गाइडलाइन का पालन न होने पर दो क्लीनिकों को सील करने की बात पर डीएम ने कहा कि सोमवार से सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के नर्सिंग होम और क्लीनिकों की जांच करेंगे। जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा उसे सील करके अन्य कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालकों से कहा कि गाइडलाइन के अनुसार अपने यहां कोविड हेल्प डेस्क और फ्लू वार्ड अवश्य बनाएं और नियमों का पालन करें।