फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scope for a one-time tax office

वन टाइम टैक्स के लिए घेरा कार्यालय

Mon, 23 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 23 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scope for a one-time tax office
वन टाइम टैक्स जमा
विज्ञापन
करने की मांग को लेकर आटो रिक्शा चालक समिति ने सोमवार को एआरटीओ आफिस का घेराव किया। आफिस में किसी अधिकारी के न मिलने पर मांगों संबंधी ज्ञापन कर्मचारी को सौंपा।

संगठन के अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और परिवहन मंत्री के नाम से पुरानी गाड़ियों पर वन टाइम टैक्स समाप्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया था।

इसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में जगह-जगह आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया गया था। जिस पर सरकार ने संगठनों की मांग पर वन टाइम टैक्स के शासनादेश को वापस लेते हुए नया शासनादेश आरटीओ आफिसों को भेजा था लेकिन अभी किसी भी वाहन मालिक से न तो कोई टैक्स लिया जा रहा है और ना ही सालाना टैक्स के बारे में कोई कार्रवाई की जा रही है।

पूछने पर हमें बताया जा रहा है कि अभी कंप्यूटर में फीडिंग नहीं हुई है। उधर, सड़कों पर गाड़ियों का चालान किया जा रहा है। महामंत्री छोटेलाल, कोषाध्यक्ष विरेंद्र यादव और संगठन मंत्री शाहिद अहमद ने कहा कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आरटीओ आफिस के सामने आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा।

 इस मौके पर प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी, हलधर दुबे, कैलाश यादव, वरुण शर्मा, शंभू राम, मुहम्मद उजैर, रियाज अहमद, मुकेश वर्मा, नन्हे मौजूद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed