फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scooty-truck collision, one killed, one injured

स्कूटी-ट्रक में हुई टक्कर, एक की मौत एक घायल

Sun, 26 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Scooty-truck collision, one killed, one injured
जीयनपुर कोतवाली के जमीन हरखोरी लढिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, ब्रेकर बनवा - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी लढ़िया गांव के पास आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर रविवार की देर शाम सात बजे ट्रक व स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीररुप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर ब्रेकर बनवाए जाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर आधे घंटे बाद जाम खत्म् हुआ।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना अंतर्गत तीहा मोहम्मदपुर गांव निवासी 24 वर्षीय शिवम राय पुत्र नागेश राय रविवार को अपने ममेरे भाई 19 वर्षीय प्रियांशु पुत्र अजय राय निवासी पनइल बेहटा थाना कोतवाली दोहरीघाट जिला मऊ के साथ जीयनपुर खरीदारी करने स्कूटी से आया था। देर शाम सात बजे के लगभग दोनों स्कूटी से घर वापस लौट रहे थे। अभी वे जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत जमीन हरखोरी लढ़िया गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रियांशु गंभीररुप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था और अभी एमबीए कर वापस घर लौटा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और ब्रेकर की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने आश्वासन देकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। वहीं दुर्घटना करने वाली ट्रक को पुलिस ने अजमतगढ़ के पास पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed