{"_id":"6138f3ab8ebc3e83b54123b8","slug":"scooty-hit-a-middle-aged-man-died-azamgarh-news-vns6104916184","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी एक अधेड़ को स्कूटी सवार ने धक्का मार दिया। इस घटना में अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। अधेड़ अपने मित्र के साथ उसकी दवा लेने के लिए बाजार गया था। घर लौटने के दौरान घटना हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कप्तानगंज थाना के नेवादा गांव निवासी कैलाश सिंह 65 पुत्र स्व. सूर्यनाथ सिंह कोयलरी में कार्य करते थे। सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर ही रहते थे। मंगलवार की शाम को कैलाश अपने दोस्त के साथ उसके पैर की दवा लेने के लिए नेवादा बाजार गए थे। दवा लेकर लौटने के दौरान बाजार से थोड़ी दूर पर एक अनियंत्रित स्कूटी सवार ने धक्का मार दिया। इसके कारण कैलाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिवार के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग कैलाश को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कैलाश के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। कैलाश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।