फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   School and roadways bus collided, three injured

स्कूल और रोडवेज बस टकराई, तीन घायल

Tue, 24 Feb 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 24 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
School and roadways bus collided, three injured
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित स्कूली बस और रोडवेज की अनुवंधित बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इसमें स्कूली बस के चालक, खलासी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर गांव निवासी राकेश गिरी (40) लालगंज बाजार स्थित एक प्राइवेट स्कूल में बस चालक की नौकरी करता है।

 जबकि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमो गांव निवासी बृजेश कुमार (35) खलासी है। सोमवार की सुबह यह दोनों छात्रों को लाने के लिए बिंद्राबाजार की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


 जैसे ही बस श्रीरामगंज बाजार के समीप पहुंची कि आजमगढ़ की तरफ से वाराणसी जा रही अनियंत्रित रोडवेज की अनुवंधित ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में राकेश और बृजेश के अलावा रोडवेज की बस में सवार बरदह थाने के गोठांव गांव निवासी यात्री अरुण सिंह (45) घायल हो गए।


जबकि बस में सवार अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया।

हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed