फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Schemes reaching the public without any discrimination

Azamgarh News: बिना किसी भेदभाव के जनता तक पहुंच रही योजनाएं

Sun, 21 May 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Schemes reaching the public without any discrimination
भाजपा लालगंज जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय की अध्यक्षता में गोधपुर स्थित एक कॉलेज में हुई। जिसमें एक माह तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। शकुंतला चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है ,यहां न जाति है और न धर्म सब एक समान हैं। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। यही कारण है कि हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। सभी जन कल्याण योजनाएं सीधे जनता तक बिना किसी भेदभाव से पहुंच रही है। सभी वर्गों का विकास हो रहा है। इस अवसर पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, विनोद राय, चंदेश्वर राय आदि मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में रविवार को जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति बैठक हुई। जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलता पूर्वक नौ वर्ष पूरे होने पर आगामी 30 मई से 30 जून तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जनसभा, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ अवलोकन की योजना बनाई गई। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर योगेंद्र राय, शिवनाथ सिंह, वंदना सिंह, कल्पनाथ पासवान, रामदर्शन यादव, अरविन्द जायसवाल, सतेन्द्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed