फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Saumya Singh won the runner-up title at the state badminton tournament.

Azamgarh News: सौम्या सिंह ने राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता उपविजेता का खिताब

Sun, 06 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Saumya Singh won the runner-up title at the state badminton tournament.
उप्र सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में साथी ​खिलाड़ी के साथ सौम्या सिंह। स्रो​त-खेल विभाग
जिले की बैडमिंटन खिलाड़ी सौम्या सिंह ने उप्र राज्य सब-जूनियर (17 वर्ष से कम आयु वर्ग) बैडमिंटन प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब जीता। उन्होंने गाजियाबाद की कीरत चौधरी के साथ जोड़ी बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता मेरठ में 29 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित हुई। सौम्या और कीरत की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में मेरठ की राधिका किंतल और समृद्धि की जोड़ी को 15-3, 15-7 से हराया। सेमीफाइनल में आगरा की प्रियंका गौतम और संगमित्रा गौतम की जोड़ी को तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 13-15, 15-12, 15-11 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

फाइनल में उनका सामना आगरा की पलक यादव और वाराणसी की याना गुप्ता की जोड़ी से हुआ। कड़े मुकाबले में सौम्या और कीरत को 15-12, 15-10 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। सौम्या के मार्गदर्शक अजेंद्र राय ने बताया कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने लगन और मेहनत से प्रदेश में पहचान बनाई है।
विज्ञापन

सहयोग मिलता रहा तो वह जनपद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाएंगी। सौम्या की उपलब्धि से खेल जगत में खुशी है। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. डीपी राय और सचिव डॉ. पीयूष कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed