फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Satyam murder case exposed in Powai area, accused arrested

पवई क्षेत्र में हुए सत्यम हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Satyam murder case exposed in Powai area, accused arrested
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुलेमापुर गांव में एक सप्ताह पूर्व 14 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रेम प्रपंच के चलते इस हत्या को अंजाम देने की बात सामने आयी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मृतक के बुआ के प्रेमी को चिह्नित किया। बुधवार को उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

एसओ पवई बृृजेश कुमार सिंह ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 23 मई को मृतक सत्यम बकरी चराते हुए मझुई नदी के किनारे गया था। जहां एक अर्धनिर्मित कमरे में उसकी गला रेत कर हत्या किया हुआ शव बरामद हुआ था। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुखबिरों की मदद से ज्ञात हुआ कि मृतक की बुआ का अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के सेहरी गांव निवासी प्रियांशु उर्फ प्रिंस सिंह से प्रेम प्रपंच चल रहा था। वह अक्सर ही अपनी प्रेमिका से मिलने आता रहता था। इसकी जानकारी सत्यम को हो गई थी। बदनामी के भय से प्रेमी युगल ने सत्यम को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। 23 मई को प्रियांशु उर्फ प्रिंस सत्यम को अकेले बकरी चराता देख उसे बहाने से अपने साथ लेकर नदी किनारे अर्ध निर्मित मकान में चला गया। जहां उसने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह पुलिस ने प्रियांशु उर्फ प्रिंस को उसके घर पर ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed