फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SATSANGA Retained social harmony

सत्संग से कायम की सामाजिक समरसता

Mon, 22 Feb 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
SATSANGA Retained social harmony
संत शिरोमणि रविदास जयंती पर जिले में विभिन्न संगठनों ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर पूजा अर्चना की। वक्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन और कृत्यों पर प्रकाश डाला। उन्हें भक्ति आंदोलन का जनक बताया।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती और अब्दुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि संत रविदास एक साधक होने के साथ ही कवि थे। उन्होंने भक्ति मार्ग पर चलते हुए सत्संग के माध्यम से सामाजिक समरसता को कायम किया और कुरीतियों को दूर किया। उन्होंने अब्दुल कलाम आजाद के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर त्रिभुवन दूबे, नंद किशोर यादव, जय नरायन चौहान, सुनील सिंह, सुरेंद्र सिंह,  मुकेश राय, रामगनेश प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इसी क्रम में डा. अंबेडकर पार्क में भारतीय रविदास पार्टी ने संत रविदास की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा संत रविदास ने भक्ति मार्ग के जरिये मानव को कल्याणकारी मार्ग दिखाया। शिक्षक श्रीराम ने कहा कि रविदास भक्ति आंदोलन के जनक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राजेंद्र राम गौतम, सत्येंद्र कुमार, केदारनाथ, राजनाथ, सत्यनरायन, डा. बालेंद्र राणा, गौतम भारती, आशीष पांडेय, बृज मोहन गौड़, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे। उधर लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है, उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समरसता को कायम किया जा सकता है।

इस मौके पर मोहित राम निडर, रमेश राम, भोला राम, पिंटू सिंह, जनार्दन, विनोद कुमार पासवान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजेश विश्वकर्मा और संचालन अनिल कुमार शर्मा ने किया। सरायमीर संवाददाता के अनुसार सरायमीर में संत रविदास जयंती पर झांकी निकाली गई। झांकियां डाकखाना रोड पर स्थित प्राइमरी स्कूल से निकलीं और पूरे कस्बे में भ्रमण के बाद वहीं पहुंची। जहां रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


अध्यक्षता सुखनंदन राम और संचालन विनोद कुमार ने किया। मौके पर व्यवस्थापक संतलाल त्यागी, मूलचंद, बलवंत यादव, राजनेत यादव, चेयरमैन रामप्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लाटघाट संवाददाता के अनुसार अजमतगढ़ ब्लॉक के मुहम्मदपुर, महुला, सोहराभार, सुरैना, सतना नरयीपुर, लाटघाट और हरैया ब्लॉक के जोकहरा, सहनूपुर, सहबदिया, हाजीपुर, रौनापार, करखिया हैदराबाद, चादपट्टी, भीमभर, हरैया, बाजार गोसाई आदि क्षेत्रों में रविदास जयंती मनाई गई। इस दौरान संत शिरोमणि की जयकार से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed