फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Satsang is the means to make human life successful: Mrityunjay Jha

मानव जीवन को सफल बनाने का माध्यम है सत्संग : मृत्युंजय झा

Thu, 04 Jun 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Satsang is the means to make human life successful: Mrityunjay Jha
सरायमीर के खानपुर ​स्थित जयगुरुदेव आश्रम में वार्षिक सत्संग मेला में मौजूद लोग। संवाद
सरायमीर। खानपुर स्थित जयगुरुदेव आश्रम में वार्षिक सत्संग मेले का शुभारंभ बुधवार को हुआ। मेले में विभिन्न जनपदों और प्रदेशों से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। इससे आश्रम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना है। बृहस्पतिवार की सुबह साधना के बाद आयोजित सत्संग में मृत्युंजय झा ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। कहा कि मानव जीवन अनेक जन्मों के पुण्यों का फल है। इसे सफल बनाने के लिए ऐसे संत-महात्माओं का सान्निध्य आवश्यक है जो ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखा सकें। उन्होंने सत्संग, सेवा और भजन को आत्मिक उन्नति का प्रमुख साधन बताया। जय गुरुदेव संगत आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष रामचरन यादव ने बताया कि मेले का मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए पंकज महाराज आश्रम पहुंच चुके हैं। उनके स्वागत के लिए माहुल, फूलपुर और सरायमीर में भव्य स्वागत द्वार बनाए गए, जहां अनुयायियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सत्संग में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद महाराज अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस अवसर पर लालचंद यादव, डॉ. जेपी यादव, सकलदीप पाल, राजनाथ यादव, रामसमुझ, कमला प्रसाद मौर्य, किंस राज यादव, मिट्ठू मौर्य, सूर्यभान मौर्य, गिरीश चंद्र यादव, संतोष प्रधान, रामचंद्र राय, रामहित सिंह, देवराज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed