फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Satish kaushik is making film mai jinda hun in azamgarh

‘मैं ज़िंदा हूँ’ ड्रीम प्रोजेक्ट, दस साल से कर रहा इस पर कामः सतीश कौशिक

Thu, 18 Jan 2018 11:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 18 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Satish kaushik is making film mai jinda hun in azamgarh
satish kaushik - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के मुबारकपुर के अमिलो में रहने वाले मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बिहारी मृतक पर बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर डायरेक्टर सतीश कौशिक ‘मैं ज़िंदा हूं’ नाम से फिल्म बनायेंगे।
विज्ञापन


जिसकी शूटिंग आजमगढ़, लखनऊ व मुम्बई में अप्रैल में शुरू हो जायेगी और इस वर्ष के अंत तक फिल्म पूरी कर रिलीज़ करेंगे। वैसे इस फिल्म का प्री प्रोडक्शन मुम्बई में शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

कलाकारों का चयन जल्द करेंगे और इसमे स्थानीय कलाकार भी रहेंगे। गुरुवार को जनपद के एक होटल में पहुंचे सतीश कौशिक ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में बताया कि दस वर्ष पूर्व ही उन्होंने फिल्म बनाने का निर्णय ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2006 में उन्हें स्क्रिप्ट मिली थी जिसपर दस वर्ष तक काम किया। उनके लिए यह फिल्म ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसने कई रात सोने नहीं दिया। आज के दौर में जिस प्रकार से बायो पिक पर फिल्म का जोर है उसमे यह फिल्म पूरी तरह से प्रासंगिक है।

लालबिहारी के बचपन से लेकर बड़े होने और फिर खुद को ज़िंदा दिखाने तक के संघर्ष पर फिल्म है। लाल बिहारी के बारे बहुत पहले स्क्रिप्ट पढ़ कर बहुत प्रभावित हुए थे।

सतीश कौशिक आजमगढ़ में शुक्त्रस्वार को विभिन्न लोकेशन जिसमे सदर तहसील, मुबारकपुर थाना, निजामाबाद थाना और मृतक के घर के अलावा अन्य लोकेशन की जांच करेंगे।


लाल बिहारी ने बताया कि उन्होंने 18 वर्ष 1976 से 1994 तक खुद को ज़िंदा करने के लिए काफी संघर्ष किया। फिल्म देख कर लोगों के आखों में पानी नहीं खून होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed