फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   sathiyaanv, palhana, pavee kee pramukhee huee saamaany

सठियांव, पल्हना, पवई की प्रमुखी हुई सामान्य

Sat, 20 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
sathiyaanv, palhana, pavee kee pramukhee huee saamaany
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हाईकोर्ट के आदेश के बाद ब्लाक प्रमुख की संशोधित आरक्षण सूची शनिवार को जारी हो गई। संशोधित सूची में कई ब्लाक प्रमुख का आरक्षण बदल गया है। यह सूची अनंतिम है। इस पर 23 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी और 25 को उनका निरस्तारण होगा। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि 26 को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के कुल 22 ब्लाक प्रमुख के पदों में सात पदों को अनारक्षित रखा गया है। इसमें सठियांव, पल्हना, पवई, अतरौलिया, रानी की सराय, मोहम्मदपुर और अजमतगढ़ शामिल हैं। महिलाओं के लिए बिलरियागंज, मिर्जापुर, फूलपुर और अहरौला की सीटें आरक्षित की गई हैं। पिछड़ी जाति के लिए चार सीटों का आरक्षित किया गया है, जिसमें मार्टीनगंज, कोयलसा, पल्हनी और हरैया शामिल हैं। पिछड़ी महिला के लिए तहबरपुर और महाराजगंज आरक्षित है। लालगंज, जहानागंज, तरवां अनुसूचित जाति और ठेकमा, मेहनगर अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

बदल गए समीकरण
आजमगढ़। पहले जारी की गई आरक्षण सूची में ठेकमा, मेंहनगर और पल्हनी ब्लॉक को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। इसमें ठेकमा और मेंहनगर अब अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हो गया है। पल्हनी सीट पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो गई है। पहले कोयलसा और मार्टिनगंज को अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित थी लेकिन अब पिछड़ी जाति के खाते में आ गई है। हरैया, पवई, अतरौलिया और अहरौला को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी। हरैया अब भी पिछड़ी जाति के लिए ही आरक्षित है। पवई, अतरौलिया सामान्य और अहरौला अब महिला के लिए आरक्षित हो गया है। पिछली जाति की महिला के लिए आरक्षित महाराजगंज और तहबरपुर का आरक्षण यथावत है। महिलाओं के लिए मिर्जापुर, फूलपुर, बिलरियागंज और सठियांव में सठियांव सीट सामान्य हो गई है। बिलरियागंज, मिर्जापुर और फूलपुर महिला आरक्षित ही हैं। लालगंज, जहानागंज, पल्हना, तरवां, अजमतगढ़, रानी की सराय और मोहम्मदपुर सामान्य श्रेणी में थीं। इसमें लालगंज, जहानागंज, तरवां अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed