फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sathianav development block 23 village head will be deprived of oath

सठियांव विकास खंड 23 ग्राम प्रधान शपथ से होंगे वंचित

Sun, 23 May 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sathianav development block 23 village head will be deprived of oath
विकास खंड सठियांव में असंगठित ग्राम पंचायत होने के कारण इस बार ब्लॉक की सबसे बड़ी पांच ग्राम सभा के साथ 23 प्रधान प्रथम चरण में शपथ लेने से वंचित रह जाएंगे। सठियांव क्षेत्र पंचायत में नगर पालिका मुबारकपुर के विस्तार के बाद कुल 84 ग्राम पंचायतें हैं। इसके पूर्व ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत अमिलो थी जो अब नगर पालिका में शामिल हैं। संपन्न हुए चुनाव में इस बार बड़ी ग्राम पंचायत में समेंदा, सठियांव, अबाड़ी, हाजीपुर, असोना में आवश्यकता से कम सदस्य होने के कारण इन गांवों का शपथग्रहण नहीं होगा। इसके साथ असंगठित ग्राम पंचायत में कुकुरसंडा, सिक्ठीशाहमुहम्मदपुर, रसूलपुर, सराय मुबारक, सोनपार, रघुनाथपुर, दौलतपुर, पैकौली, सीही, अलावा, देवकली तारन, सिकंदरपुर, बेलहरा, राउतमऊ, करपिया, पुसड़ा आयमा, मुइनाबाद आदि शामिल हैं। खंड विकास अधिकारी बाबू राम पाल ने बताया कि असंगठित ग्राम पंचायतों का शपथ शासनादेश के मुताबिक बाद में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed