{"_id":"6aa6f4d91bc4ac0af7047b49","slug":"saryu-water-level-reaches-one-centimeter-below-the-danger-mark-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-157047-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खतरा बिंदु से एक सेंटीमीटर नीचे पहुंचा सरयू का जलस्तर, परेशानियां बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खतरा बिंदु से एक सेंटीमीटर नीचे पहुंचा सरयू का जलस्तर, परेशानियां बरकरार
विज्ञापन
बेलहिया ढाला से नाव पर बाइक लादकर जाते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
लाटघाट। सरयू का जलस्तर तेजी से नीचे खिसक रहा है। रविवार की शाम जलस्तर खतरा बिंदु से एक सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है, लेकिन बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं।
कई गांवों के संपर्क मार्ग अब भी पानी में डूबे होने से लोगों को बाढ़ के पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। चक्की हाजीपुर, मानिकपुर, बेलहिया और सोनौरा में नाव ही लोगों का सहारा बनी है। इसके बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं।
चक्की हाजीपुर, देवारा खास राजा, साहडीह, सोनौरा, बांका, बुढ़नपट्टी, मानिकपुर, अजगरा मगरवी और इस्माइलपुर रोशनगंज के ग्रामीणों का आवागमन अभी भी प्रभावित है। बेलहिया ढाला से बेलहिया, अजगरा, मगरवी और अचल नगर सहित अन्य गांवों के लोग संपर्क मार्ग से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
कई स्थानों पर पानी होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर घटने के साथ ही पशुपालकों के सामने चारे का संकट बढ़ गया है।
बाढ़ के पानी में पशुओं का चारा भीग गया है। पानी उतरने के बाद उसमें धूल-मिट्टी और गंदगी जमा होने से वह पशुओं के उपयोग लायक नहीं रह गया है।
इससे पशुपालकों के सामने पशुओं को खिलाने के लिए चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है।