फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sarfaraz Khan hits yet another century for Mumbai who is from azamgarh

Ranji Trophy: मुंबई के बल्लेबाज सरफराज ने फिर ठोका शतक, आजमगढ़ के युवाओं में खुशी का माहौल

Wed, 04 Jan 2023 08:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 Jan 2023 08:49 PM IST
सार

घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले सरफराज खान मूलत: यूपी के आजमगढ़ जिले से आते हैं। उन्होंने बुधवार को तमिलनाडु के खिलाफ ग्रुप-बी के एक मुकाबले में 220 गेंदों में 19 चौके और एक छक्का की मदद से 162 रनों की पारी खेली। 

विज्ञापन
Sarfaraz Khan hits yet another century for Mumbai who is from azamgarh
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले सरफराज खान का बल्ला जमकर बोल रहा है। ईरानी ट्रॉफी हो या दलीप ट्रॉफी, या विजय हजारे ट्रॉफी और या फिर रणजी एक नाम हर तरफ सुनाई देता है वह नाम है सरफराज खान का।  सरफराज मूलत: यूपी के आजमगढ़ जिले से आते हैं। मुंबई के इस बल्लेबाज ने रणजी मैच में एक बार फिर से तूफानी शतक जड़ा है।

विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को तमिलनाडु के खिलाफ ग्रुप-बी के एक मुकाबले में 220 गेंदों में 19 चौके और एक छक्का की मदद से 162 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने एक बार फिर उनके लिए मोर्चा संभाला है और उन्हें टीम इंडिया का सबसे बड़ा दावेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के सगड़ी क्षेत्र के बासूपार बनकट गांव के मूल निवासी सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी में शतक ठोक कर क्षेत्र का नाम ही नहीं जिले का भी नाम रोशन किया। उनके इस प्रदर्शन से गांव सहित जिले के युवाओं में खुशी का माहौल है। सरफराज खान ने तमिलनाडु के खिलाफ 128 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया, जो कि उनके फर्स्ट क्लास का 12वां शतक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 मैच में 3200 से अधिक रन

Sarfaraz Khan hits yet another century for Mumbai who is from azamgarh
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया

35वां फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे सरफराज इस फॉर्मेट में 3200 से अधिक रन बना चुके हैं, जिसमें 34 मैचों में 12 शतक और नौ अर्धशतक शामिल है। इस दौरान वह एक बार ट्रिपल सेंचुरी और दो बार डबल सेंचुरी भी लगा चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 301, जबकि 275 और नाबाद 226 रन हैं।

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में सरफराज का बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में एंट्री करने का दावा ठोक दिया है। इस कामयाबी पर सरफराज खान के गांव में खुशी का माहौल है। इस मौके पर वहाब खान, समीर खान, आरिफ खान आदि लोगों ने सरफरारज को शुभकामाएं और बधाई दी।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed