फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sardar Sena and Pradhan Sangh protested and demanded that the area be declared flooded.

सरदार सेना और प्रधान संघ ने प्रदर्शन कर क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग की

Thu, 27 Aug 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Sardar Sena and Pradhan Sangh protested and demanded that the area be declared flooded.
सगड़ी तहसील में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते सरदार सेना और प्रधान संघ के लोग । - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट/सगड़ी। क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरदार सेना और प्रधान संघ ने बृहस्पतिवार को लाटघाट बाजार में प्रदर्शन किया। इसके बाद सगड़ी तहसील पहुंचकर एसडीएम सगड़ी को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सरदार सेना और प्रधान संघ ने सरकार से मांग की कि बाढ़ से प्रभावित गांवों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए। बाढ़ से जलजमाव पर पूरी तरह फसल व मकान नष्ट हो जाने से शासन द्वारा अतिरिक्त धनराशि देकर पूरी फसल एवं मकान की क्षति पूर्ति करना, बदरहुंआ नाला टेकनपुर पर बना फाटक पर पंप का निर्माण करना शामिल है। संगठन ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त गांवों को खाद व बीज उपलब्ध कराया जाए। गन्ना का बकाया राशि तत्काल भुगतान किया जाए। बंधे का निर्माण व रिपेयरिंग स्थानीय ठेकेदार से कराया जाए ताकि सुरक्षा की दृष्टि से कार्य में पारदर्शिता रहे। मांगे अगर नहीं मानी गई तो एक सप्ताह बाद हम सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करेंगे। एसडीएम सगड़ी के अनुपस्थित रहने पर नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर को सरदार सेना के मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह पटेल व प्रधान संघ के तरफ से अरुण कुमार सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नारद सिंह पटेल, श्रीनिवास पटेल, संतोष सिंह पटेल, विजय सिंह पटेल, मनोज पटेल, अरुण पटेल, आशुतोष जायसवाल, दुर्गा प्रसाद राम, ओम प्रकाश उर्फ साधु पटेल, देवानंद, नारदसिंह पटेल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed