फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samprati Amin of LLO office arrested for taking 22 thousand bribe

Azamgarh News: 22 हजार घूस लेते एलएलओ दफ्तर का संप्रति अमीन गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Samprati Amin of LLO office arrested for taking 22 thousand bribe
एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को एसएलओ दफ्तर में तैनात संप्रति अमीन सौरभ गौड़ को 22 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर टीम उसे सिधारी थाने ले गई जहां पूछताछ के साथ ही अन्य कार्रवाई में जुट गई। एंटी करप्शन टीम ने इस कार्य में कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आनंद मिश्रा की भी संलिप्तता पाई। जिसके कारण उन्हें भी इस मामले में अभियुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन

टीम प्रभारी हरिबंश कुमार शुक्ला ने बताया कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा गांव निवासी उमेश चंद्र की जमीन जिस पर नलकूप और मकान स्थित था वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई थी। जिसके मुआवजे के भुगतान के लिए उमेश काफी दिनों से कार्यालय का चक्कर काट रहे थे। संप्रति अमीन सौरभ द्वारा उनसे 22 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। जिसे न देने पर उनके मुआवजे का भुगतान नहीं किया जा रहा था। बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाकर जब उमेश थक गए तो उन्होंने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। टीम ने रणनीति के तहत उमेश को संप्रति अमीन के पास भेजा। जैसे ही केमिकल लगे नोटों को उमेश ने सौरभ को थमाया वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। इस प्रकरण में कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आनन्द मिश्रा की संलिप्तता भी पाई गई है। जिसके कारण एंटी करप्शन टीम ने वरिष्ठ सहायक आनन्द मिश्रा वरिष्ठ को भी इस मामले में अभियुक्त बनाया है। टीम में टीम प्रभारी हरिवंश कुमार शुक्ला, निरीक्षक श्याम बाबू, निरीक्षक ब्रजेश द्विवेदी, ओमकार सिंह यादव, विकास कुमार जायसवाल, नन्द लाल शर्मा, अमित सिंह, मुकेश कुमार पटेल, विपिन कुमार तिवारी, पंकज सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed