फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samples taken from 10 shops, show cause notice to eight

10 दुकानों से लिए नमूने, आठ को कारण बताओ नोटिस

Tue, 15 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Samples taken from 10 shops, show cause notice to eight
आजमगढ़। जनपद में उर्वरक की कालाबाजारी और मिलावट को रोकने के लिए छापा मारा। जबकि अभिलेख अपूर्ण मिलने पर आठ उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मंगलवार को पहली टीम जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता एवं जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल के नेतृत्व में तहसील सदर, निजामाबाद, सगड़ी और बूढ़नपुर में स्थित उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। 10 दुकानों से 11 उर्वरकों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। वहीं पांच विक्रेताओं के अभिलेख दुरुस्त न मिलने पर टीम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिसमें खुशी उर्वरक एवं बीज भंडार बिक्री केंद्र किशुनदासपुर, विपिन खाद भंडार नैपुरा, विमला देवी उर्वरक केंद्र सेंटरवा, यादव खाद भंडार सिकहुला और जनता खाद भंडार लाहीडीह शामिल हैं। जबकि दूसरी टीम में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी लालगंज संगम सिंह और एआर कोआपरेटिव राम शंकर द्विवेदी द्वारा तहसील मेंहनगर, लालगंज और मार्टीनगंज में छापामारी की गई। जिसमें तीन उर्वरक प्रतिष्ठानों के अभिलेख पूर्ण पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसमें विनोद कुमार उर्वरक विक्रेता रानी की सराय, जायसवाल उर्वरक बिक्री केंद्र रानी की सराय और साहू उर्वरक केंद्र रानी की सराय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed