फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi party chief Akhilesh Yadav suddenly reached house of former minister Durga Prasad Yadav in azamgarh met newly elected MLAs

आजमगढ़: अखिलेश यादव अचानक पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के घर पहुंचे, नवनिर्वाचित विधायकों से मिले

Mon, 21 Mar 2022 04:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Mar 2022 04:33 PM IST
सार

आजमगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करीब आधे घंटे तक पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के घर पर उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Samajwadi party chief Akhilesh Yadav suddenly reached house of former minister Durga Prasad Yadav in azamgarh met newly elected MLAs
दुर्गा प्रसाद यादव के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को अचानक आजमगढ़ पहुंचे। सदर विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के घर पर उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बीच सपा अध्यक्ष की एक झलक पाने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ रही। इस उमस भरी गर्मी में एक दूसरे से धक्का-मुक्की करते दिखे। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करीब आधे घंटे तक पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं कुछ समर्थक अंदर जाने के लिए जुगाड़ लगाते रहे। कुछ अपना नाम बताते रहे। लेकिन वो अखिलेश यादव से नहीं मिल सके।
विज्ञापन


हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की दसों विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी गठबंधन की जीत हुई। सदर सीट से दुर्गा प्रसाद यादव लगातार नौवीं वार विधायक चुने गए। आजमगढ़ से सटी मऊ, बलिया, जौनपुर में भी समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन भाजपा से बेहतर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसदी छोड़ें या विधायकी? दुविधा में फंसे अखिलेश 

Samajwadi party chief Akhilesh Yadav suddenly reached house of former minister Durga Prasad Yadav in azamgarh met newly elected MLAs
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव पिछले लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से सांसद चुने गए थे। इस विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल से विधायक भी बन गए। अखिलेश को अब आजमगढ़ से सांसदी या करहल से विधायकी में से एक सीट छोड़नी होगी। चर्चा है कि अखिलेश सांसदी छोड़ने का पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी पर क्या असर हो सकता है, इसी पर मंथन करने अखिलेश यादव आजमगढ़ पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed