{"_id":"630bb8633beeea04327125e7","slug":"salute-to-the-magician-of-hockey-dhyanchand-azamgarh-news-vns671272064","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकी के जादूगर को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकी के जादूगर को किया नमन
विज्ञापन
आजमगढ़। हॉकी के जादूगर भारतरत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले रविवार को नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम से साइक्लोथान रैली 2022 निकाली गई। इसमें लगभग 150 लोगों ने प्रतिभाग किया। रैली मारवाड़ी धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली में नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय प्रतिभा निकेतन स्कूल, ज्योति निकेतन स्कूल, जीडी ग्लोबल स्कूल के बच्चों एवं खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों ने हिस्सा लिया। रैली सुखदेव पहलवान स्टेडियम से शुरू होकर पहाड़पुर तिराहा, तकिया, पुरानी कोतवाली, चौक, खत्री टोला होते हुए पुरानी सब्जीमंडी स्थित श्री मारवाड़ी धर्मशाला में पहुंचकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय, कार्यक्रम के स्पांसर काशीनाथ हीरो ग्रुप के चेयरमैन अभयनाथ जालान उपस्थित रहे।
समापन समारोह में बच्चों के बीच क्विज कंपीटीशन एवं लकी ड्रॉ कराया गया, विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गण्यमान्य व्यक्तियों के द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक सोमंत डिडवानिया ने बताया कि यह कार्यक्रम गतवर्ष से ही शुरू किया गया है। इस वर्ष इतने बड़े पैमाने पर इसका आयोजन होना यह दर्शाता है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने शाखा के सदस्यों, काशीनाथ जालान ऑटोमोबाइल, खेल अधिकारी एवं भाग लेने वाले सभी स्कूलों एवं बच्चों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर श्यामसुंदर डालमिया, संजय डालमिया, माधव जालान, प्रत्युष डालमिया, साकेत शर्मा, शशांक डालमिया, हर्ष अग्रवाल, मोहित डालमिया, सौरभ डालमिया, गोपाल डालमिया, श्रीकांत खेतान, अनुज अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, डा. अतुल जालान, संदीप सराफ, अजय जसरासरिया, जयदीप सराफ, नीरज रूंगटा आदि उपस्थित रहे।