फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sahajanand again gets the responsibility of the post of general minister in BJP Gorakhpur region executive

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की कार्यकारिणी में सहजानंद को दोबारा मिली महामंत्री पद की जिम्मेदारी

Tue, 17 Nov 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sahajanand again gets the responsibility of the post of general minister in BJP Gorakhpur region executive
सहजानंद राय भाजपा नेता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धमेंद्र सिंह ने अपनी कार्यकारिणी की घोषण कर दी है। इसमें जनपद से तीन नामों को शामिल किया गया है। अब तक क्षेत्रीय महामंत्री का पद संभाल रहे सहजानंद राय को दोबारा इसी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सगड़ी के अरविंद जायसवाल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और लालगंज से मंजू सरोज को क्षेत्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर खुशी जताई है। कई स्थानों पर मिठाई बांट कर खुशी जताई गई है।
विज्ञापन

सहजानंद राय ने साबित की उपयोगिता
आजमगढ़। गोरखपुर क्षेत्र की पिछली कार्यकारिणी में जनपद से दो नाम शामिल थे। पिछली बार सहजानंद राय को क्षेत्रीय महामंत्री और विनोद राय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नई कार्यकारिणी में फिर से क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर सहजानंद राय काबिज होने ने कामयाब रहे हैं। सहजानंद राय निजामाबाद विधानसभा के पूरब पट्टी के निवासी है। 1974 में जन्मे सहजानंद राय छात्र राजनीति से ही अभाविप से जुड़े रहे। अभाविप और भाजयुमो के कई पदों पर रहे। भाजपा के जिला महामंत्री, जिला संयोजक और जिलाध्यक्ष पद पर रहने के साथ ही क्षेत्रीय कार्यकारिणी में मंत्री, गोरखपुर के जिला प्रभारी और क्षेत्रीय महामंत्री रह चुके हैं। संगठन ने उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए फिर से कमान सौंपी है। वहीं, विनोद राय नई कार्यकारिणी में स्थान नहीं बना सके हैं।
विज्ञापन

अरविंद को शामिल कर वैश्य समाज को साधा
आजमगढ़। कार्यकारिणी में जो दो नए नाम शामिल हुए हैं उसमें एक नाम सगड़ी क्षेत्र से अरविंद जायसवाल का है। नगर पंचायत अजमतगढ़ निवासी अरविंद जायसवाल को संघर्षशील और जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है। वो 2000 से 2006 तक अजमतगढ़ नगर पंचायत से चेयरमैन रहे हैं। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा सगड़ी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसे पहले कांग्रेस पार्टी से 2002 और 2012 में सगड़ी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। 2012 के विस चुनाव में इन्होंने 30 हजार मत अर्जित किए थे। इनकी पत्नी नीतू जायसवाल दो बार 2006 और 2012 में नगर पंचायत अजमतगढ़ की अध्यक्ष रहीं। 2012 के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित चेहरे के रूप में शामिल हुई मंजू
आजमगढ़। क्षेत्रीय कार्यकारिणी में शामिल मंजू सरोज पार्टी का अनुसूचित चेहरा हैं। उन्हें क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। लालगंज से आने वाली मंजू सरोज मेंहनगर के विसहम की रहने वाली है। भासपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। मंजू सरोज ने 2003 में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली थीं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वो करीब पांच हजार वोटों से चुनाव हार गई थीं।

मंजू सरोज, भाजपा नेत्री।

मंजू सरोज, भाजपा नेत्री।- फोटो : AZAMGARH

अरविंद जायसवाल को भाजपा से   गोरखपुर  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार

अरविंद जायसवाल को भाजपा से गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed