{"_id":"5f5e593e8ebc3e4d8c338409","slug":"sagar-was-killed-in-love-affair-five-arrested-in-azamgarh-azamgarh-news-vns5470895169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : प्रेम प्रसंग में हुई थी सागर की हत्या, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : प्रेम प्रसंग में हुई थी सागर की हत्या, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली खिरिजपुर निवासी सागर की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। प्रेमिका के घरवालों ने ही उसे बुला कर पहले शराब पिलाई और फिर हत्या कर शव बाइक से गांगी नदी में फेंक दिया। तीन दिन बाद शव मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में गांगी नदी से बरामद हुआ था। इस मामले में सात लोग नामजद किए गए थे जिसमें पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
देवगांव कोतवाली में 11 सितंबर को रामलाल उर्फ बबलू पुत्र रमाशंकर निवासी अहिरौली खिजिरपुर थाना कोतवाली देवगांव ने सागर के गुमशुदगी की तहरीर दिया। उसी दिन सागर की लाश मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के गांगी नदी से बरामद हुई थी। परिजनों ने तहरीर में पूर्व के एक प्रकरण को प्रकाश में लाते हुए हत्या की आशंका जताई थी। वहीं लाश मिलने के बाद सागर के सिर में गोली मार कर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकल कर सामने आया। गांव की ही एक युवती से सागर का प्रेम प्रसंग चल रहा था जो युवती के परिजनों को स्वीकार नहीं था। कुछ दिनों पूर्व युवती के भाई ने सागर को धमकी भी दी थी। इसके बाद भी जब वह नहीं माना तो परिजनों ने उसे युवती के बहाने बुलाया और शराब पिलाने के बाद हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाइक पर लाद कर गांगी नदी में फेंक दिया। विवेचना के दौरान विवेक राजभर पुत्र गुलाब, अरविंद राजभर पुत्र कल्पनाथ, अभिलाष राजभर पुत्र स्व. रामधारी निवासी अहिरौली खिजिरपुर थाना देवगांव, रवि राजभर पुत्र फूलचंद निवासी मुरादपुर थाना तरवां व प्रेमिका, अमित पुत्र अरविंद व सुजीत पुत्र सूरमन निवास सतमेसरा थाना चंदवक जिला जौनपुर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने नामजद पांच अभियुक्त विवेक, अरविंद, अभिलाष, रवि व युवती को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। शेष दो फरार अभियुक्तों की तलाश में टीम लगी है।