फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Safety of cars by putting a buffer, don't care about life

बंफर लगाकर कारों की कर रहे सेफ्टी, जान की परवाह नहीं

Fri, 16 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Safety of cars by putting a buffer, don't care about life
आजमगढ़। चार पहिया वाहन में बंफर लगाकर चलना पूरी तरह से प्रतिबंध है। बावजूद वाहन मालिकों द्वारा अधिकांश गाडि़यों में दोनों साइड बंफर लगाकर चल रहे हैं। बड़ी बात हो यह है कि सरकारी अधिकारियों के चलने के लिए जो प्राइवेट गाडि़यों अनुबंधित की जाती है उनमें भी बंफर लगे हुए हैं। इन्हें न तो कोई चेक करने वाला न ही कोई कार्रवाई करने वाला। नतीजा सड़क दुर्घटना होने पर बहुतायत की जान चली जाती है।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रायलय ने ओदश जारी कर कहा है कि राज्य सरकारें वाहनों में गैरकानूनी बंफर गार्ड लगाए जाने पर सख्त कार्रवाई करें। विभागीय अफसरों की मानें तो दुर्घटना के समय गाड़ी को लगने वाला झटका सीधे बंफर पर आता है, इसके बाद गाड़ी पर, अगर गाड़ी में एयरबैग है तो बंफर की वजह से वो भी नहीं खुलते। क्योंकि सेंसर गाड़ी पर लगने वाले झटके को रीड नहीं कर पाते। जिससे दुर्घटना होने पर वाहन में बैठे लोगों की जान चली जाती है। यही कारण है कि शासन ने वाहनों में बंफर लगाने पर सख्त रोक लगा दी है। इसके बाद भी वाहन मालिक बंफर का प्रयोग करते हैं या तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी या फिर उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।
विज्ञापन

बिक्री पर भी लगी है रोक
आजमगढ़। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल सभी राज्यों के लिए आदेश जारी किया था। इसके तहत गाडि़यों पर बंफर लगाने और इसकी बिक्री पर भी रोक लगाई थी। बावजूद इसके शहर के नरौली मार्ग पर स्थित कार बाजार में बेरोकटोक बंफर की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बंफर लगाना नियम विरुद्ध है। इसके आदेश भी केंद्र सरकार ने जारी किया था। जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान को मंडलस्तर पर चलाया जाएगा। - डा. आरएन चौधरी, आरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed