फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Safai workers went on strike garbage in Ajmatgarh

हड़ताल पर गए सफाईकर्मी, अजमतगढ़ में कूड़े का अंबार

Sat, 23 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Safai workers went on strike garbage in Ajmatgarh
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में मानदेय न मिलने से आक्रोशित संविदा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे नगर में चारों तरफ गंदगी का अंबार फैल गया है। नगर पंचायत अजमतगढ़ के सफाई कर्मचारियों का दो महीने का मानदेय रुका है। तीन दिनों से नगर में हड़ताल के कारण गंदगी का अंबार लगा गया है। संक्रामक बीमारियां भी फैलने का खतरा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि कर्मचारियों का मानदेय पिछले माह से बकाया है। उनके भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। अपने स्तर से मैंने बिल पर हस्ताक्षर भी कर दिया है। शीघ्र ही नगर पंचायत अध्यक्ष के हस्ताक्षर के बाद मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष पारसनाथ सोनकर ने बताया कि आउटसोर्सिंग में लगाए गए कई सफाई कर्मचारी अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई लंबित हैं। ईओ से लापरवाह कर्मचारियों का मानदेय रोक कर शेष कर्मचारियों का बिल बनाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed