फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rural women demonstrated for shedding water on the road

सड़क पर पानी बहाने को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rural women demonstrated for shedding water on the road
कस्बा सगड़ी की दर्जनों महिलाओं ने सगड़ी तहसील पर मंगलवार को प्रदर्शन कर सड़क पर नाली का गंदा पानी बहाने का आरोप अधिवक्ता पर लगाया। महिलाओं ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर नाली खुलवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील पर मंगलवार को कस्बा सगड़ी निवासी दर्जनों महिलाओं ने पहुंचकर बागखालिस बाजार से पकवाइनार जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक अधिवक्ता द्वारा नाबदान का पानी बहाने का आरोप लगाया। महिलाओं ने अधिवक्ता पर सड़क के किनारे की सरकारी नाली पाटने का आरोप लगाया। नाली पाटने के कारण आधी आबादी का भी पानी सड़क पर बह रहा है जिससे सड़क पर पानी लगा हुआ है। जिससे गांव के लोगों व अन्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने एसडीएम को पत्र देकर नाली खुलवाने के साथ अधिवक्ता के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर फूला देवी, लक्ष्मीना, पुष्पा, परमावती, फूलमती, केवली, विद्यावती, सोन बरसी, मनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed