{"_id":"5acbac254f1c1bf5618b67c2","slug":"rural-roads-to-be-built-at-a-cost-of-7-02-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"7.02 करोड़ की लागत से बनेगी ग्रामीणांचल की दस सड़कें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7.02 करोड़ की लागत से बनेगी ग्रामीणांचल की दस सड़कें
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
road
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल विकास निधि के तहत जिले में ग्रामीणांचल की दस सड़कों के निर्माण को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन सड़कों का निर्माण 7.02 करोड़ की लागत से किया जाएगा। पहली किस्त के रूप में 2.81 करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा चिन्हित मार्गो का निर्माण कार्य कराया जायेगा।
वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 250 या उससे अधिक आबादी के उन राजस्व ग्रामों के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाना है जो अब तक मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ सके है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में ऐसे 10 मार्गो को चिन्हित किया गया है।
जिसके निर्माण कार्य को शासन ने स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही पहली किस्त की भी जारी कर दी है। इन सड़कों में सगड़ी क्षेत्र के ककरही जसकरन संपर्क मार्ग (65.04 लाख) और भैसहा मार्ग (62.33 लाख), अतरौलिया क्षेत्र के मझौली संपर्क मार्ग (63.19 लाख), मेंहनगर क्षेत्र के अमारी मार्ग से चंदनी संपर्क मार्ग (57.27 लाख), मेंहनाजपुर चिरैयाकोट मार्ग से फुलइचा संपर्क मार्ग (60.63 लाख),
विज्ञापन
पिटठुपट्टी संपर्क मार्ग (80.93 लाख) और चिलह्लुपुर बिनैकी सपंर्क मार्ग (83.84 लाख), सदर क्षेत्र के अइनिया संपर्क मार्ग (65.92 लाख), लालगंज क्षेत्र के गोपालपुर संपर्क मार्ग (68.51 लाख) और धजवल संपर्क मार्ग (94.18 लाख) शामिल है।
इन सभी सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। शासन ने संपर्क मार्गो के निर्माण कार्यो को स्वीकृत प्रदान करने के साथ ही पहली किस्त के रूप में 2.81 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। इसके साथ ही शासन ने जल्द निर्माण कार्य शुरू करा कर पूरा कराने का निर्देश दिया है।