फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rural journalists expressed their views on the subject of journalism

पत्रकारिता का मर्म विषय पर ग्रामीण पत्रकारों ने व्यक्त किया विचार

Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rural journalists expressed their views on the subject of journalism
अतरौलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बूढ़नपुर का सम्मेलन रविवार को नगर पंचायत अतरौलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुआ। इसमें संदेश दिया गया कि सच्ची और निस्वार्थ भाव से लेखनी का प्रयोग किया जाए। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार तथा विशिष्ट अतिथि मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय व मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी मौजूद रहे। वक्ताओं ने सम्मेलन पर पत्रकारिता का मर्म विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय तथा संचालन मंडल अध्यक्ष वीरभद्र प्रताप सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत बूढ़नपुर तहसील अध्यक्ष प्रवीन सिंह व मंडल उपाध्यक्ष रज़्जा़क अंसारी ने किया। मुख्य अतिथि सौरभ कुमार ने कहा कि संविधान का चौथा स्तंभ कहा जाने वाला पत्रकार उपेक्षित ही रहता है। सरकारी तौर पर उसे कोई सुविधा नहीं मिल रही। विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार राय ने कहा कि हमारे पत्रकार भाई पत्रकारिता को एक मिशन समझ कर काम करें। सच्ची और निस्वार्थ भाव से अपनी लेखनी का प्रयोग करें। समाज का प्रहरी बन कर रहें। तहसील अध्यक्ष निजामाबाद कृष्ण मोहन उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र प्रताप सिंह ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष बृज भूषण उपाध्याय ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। अंत में वरिष्ठ पत्रकार स्व. शंभू नाथ भट्ट व डॉ. श्वेता तिवारी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की गई। इस मौके पर अंबेडकर नगर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सीताराम यादव, नीरज चौरसिया, अखिलेश चौबे, नज्मुस्सशहर, शादाब अशरफ, रविंद्र कुमार, ओमकार मिश्रा, हरिप्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed