फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rural choose their synagogues today

ग्रामीण आज चुनेंगे अपनी पंचायत

Sat, 28 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 28 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rural choose their synagogues today
पहले चरण में छह ब्लाकों में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। सुबह सात बजे से होने वाली वोटिंग में 6322 प्रत्याशियों की तकदीर बैलेट बाक्स में कैद होगी।
विज्ञापन


छह ब्लाकों के 496 ग्राम  प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के 847 पदों पर 947291 वोटर मतदान करेंगे। इनमें छह ब्लाकों में मतगणना के दौरान 4175 प्रत्याशी ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर चुने जाएंगे।

पहले चरण में जिले के छह ब्लाकों रानी की सराय, तहबरपुर, मुहम्मदपुर, पल्हनी, जहानागंज और सठियांव में शनिवार को वोट डाले जाएंगे।

मालूम हो कि शनिवार की सुबह सात बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक वोटिंग होनी है। 496 ग्राम प्रधान पदों पर कुल 3328 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

 इसमें महिलाओं की संख्या 1441 है। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 6118 पदों में 3222 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय होने के कारण सिर्फ 847 पदों पर निर्वाचन होगा।
विज्ञापन


 तय निर्विरोध निर्वाचन में महिलाओं की संख्या 1405 है। चुनाव को लेकर गांवों में गहमागहमी है। शनिवार को हाेने वाले मतदान के लिए प्रत्याशी और समर्थक अंतिम समय तक मतदाताओं से संपर्क करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रशासन ने संवेदनशीलता को देखते हुए व्यापक पैमाने पर पुलिस बल के साथ ही तीन कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ की तैनाती की है। ताकि चुनाव शांतिपूर्वक कराया जा सके।

जिले के छहों ब्लाकों के लिए शुक्रवार की देर शाम तक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। सुबह से ही छहों विकास खंडों पर गहमागमी का माहौल रहा।

कर्मी बैलेट बाक्स के अलावा अन्य जरूरत के सामानों को सहेजते नजर आए। वहीं अधिकारी भी मतदान कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी करते रहे। डीडीसी चकबंदी ऋतु सुहास ने पल्हनी ब्लाक में मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान जाम की स्थिति भी बनी रही।

पहले चरण में छहों ब्लाकों के लिए कर्मियों शुक्रवार को विकास खंड कार्यालयों से निर्धारित स्थलों की ओर रवाना किया। मतदान के लिए जरूरी सामान मिलने के बाद मतदान कर्मी सामानों की मिलान करते रहे।


वहीं कुछ मतदानकर्मी पोलिंग पार्टी की जानकारी न होने के नाते हलकान रहे। ब्लाकों पर बैरिकेडिंग की गई थी ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। पल्हनी विकास खंड पर जाम की स्थिति बनी रही।

मतदान कर्मियों की इधर उधर भागते नजर आए। एक तरफ लगी ट्रकों की लंबी कतार और दूसरी तरफ खड़े दो पहिया वाहनों के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल था।

 उसी बीच डीडीसी ऋतु सुहास व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची। जाम लगा देख उन्होंने वहां तैनात पुलिस कर्मियों से नाराजगी जताई।

पुलिस वालों से तत्काल मार्ग में लगे ट्रकों केे हटाने और दो पहिया वाहनों को किनारे लगवाने का निर्देश दिया। काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed