फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ruckus at the police station, demand to register FIR, police gave assurance, family left with the body

Azamgarh: थाने पर हंगामा, एफआईआर दर्ज करने की मांग, पुलिस ने दिया आश्वासन, शव लेकर रवाना हुए परिजन

Wed, 02 Oct 2024 10:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 02 Oct 2024 10:18 PM IST
सार

बरदह थाना क्षेत्र के इंग्लिश मीडिया प्राथमिक विद्यालय उदियावा गांव में बुधवार की सुबह खिड़की से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में लोग शव को लेकर सीधे थाने पहुंचे और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन माने।

विज्ञापन
Ruckus at the police station, demand to register FIR, police gave assurance, family left with the body
थाने पर हंगामा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के उदियावां गांव निवासी रत्नेश तिवारी उर्फ मोनू (35) पुत्र देवेंद्र ट्रक चलाने का काम करता था। मंगलवार की रात वह घर में सोया था। इसके बाद वह बुधवार की सुबह चार से पांच बजे के बीच उठा और बाइक लेकर निकल गया।

विज्ञापन


सुबह करीब 8.30 बजे जब इंग्लिश मीडिया प्राथमिक विद्यालय उदियावां के शिक्षक व बच्चे विद्यालय के गेट का ताला खोला तो विद्यालय की खिड़की पर एक शव लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही बरदह थाना व देवगांव कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कराई।
विज्ञापन





जांच के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम होने के बाद पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या। इसलिए पोस्टमार्टम कराने दीजिए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीण और शव को लेकर सीधे थाने पहुंचे। वह तहरीर में दिए गए तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।


पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या है लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। देर रात पुलिस ने लोगों के दबाव में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब लोग शव को लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed