फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ruckus at Azamgarh station passenger angry when train door was opened made video and viral

आजमगढ़ स्टेशन पर हंगामा : ट्रेन का दरवाजा नहीं खोलने पर झल्लाए, वीडियो बना किया वायरल; GRP-RPF पहुंची

Sun, 16 Feb 2025 05:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 05:46 PM IST
सार

लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन का दरवाजा अंदर से हाॅक होने पर यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस पर वे स्टेशन पर ही हंगामा करने लगे। स्टेशन मास्टर का घेराव का दूसरी गाड़ी का प्रबंध करने की मांग पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंच गई।

विज्ञापन
Ruckus at Azamgarh station passenger angry when train door was opened made video and viral
ट्रेन का दरवाजा बंद होने पर यात्री नाराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन का आजमगढ़ स्टेशन पर गेट नहीं खुला और गाड़ी आगे निकल गई। ट्रेन में न बैठ पाने से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर का घेराव कर लिया।

विज्ञापन




सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। वह यात्रियों को समझाने में जुटे रहे। करीब दो घंटा बाद मामला शांत हो सका।

महाकुंभ के पलट प्रवाह का जबरदस्त असर अभी भी जिले में है। इसकी बानगी शनिवार की रात को देखने को मिला। जी हां, मऊ जिले से सप्ताह में एक दिन चलने वाली मऊ लोकमान्य तिलक शनिवार की रात करीब 10.15 बजे मऊ से रवाना हुई। 
विज्ञापन


रात करीब 11.15 बजे आजमगढ़ पहुंची। जैसे ही ट्रेन आजमगढ़ पहुंची तो यात्री ट्रेन में बैठने का प्रयास किए लेकिन दरवाजा नहीं खुला। यात्री इधर-उधर दौड़ते नजर आए। किसी भी कोच का दरवाजा न खुलने से यात्री स्टेशन पर ही रह गए और ट्रेन आगे निकल गई। इससे नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम भीड़ को शांत कराने में जुटी रही। उधर, सूचना मिलते ही मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों को समझाया करीब दो घंटा बाद मामला शांत हो सका। इसके बाद यात्री अपने घर के लिए निकल गए।

यात्रियों से भरवाया जा रहा टीडीआर
मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश ने बताया कि प्रयागराज कुंभ में भारी भीड़ के कारण यात्रियों ने ट्रेन का गेट नहीं खोला। इससे यात्रियों की ट्रेन छूट गई। उन्होंने बताया कि 25 से 30 जनरल टिकट वापस लिया गए हैं। इसके साथ ही यात्रियों से टीडीआर (टिकट जमा रसीद) भरवाया गया है। ताकि यात्रियों के टिकट के पैसे को रिफंड कराया जा सके। बताया कि दो लोगों का टीडीआर भरवाया गया है। बाकी यात्री अपने गंतव्य को लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed