{"_id":"6a88aacf424738bc850e769e","slug":"rs-89639-recovered-for-four-victims-of-cyber-fraud-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155802-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: साइबर ठगी के शिकार चार लोगों के 89,639 रुपये कराए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: साइबर ठगी के शिकार चार लोगों के 89,639 रुपये कराए वापस
विज्ञापन
साइबर ठगी के मामलों में कोतवाली, पवई, निजामाबाद और मुबारकपुर की साइबर टीमों ने कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की कुल 89,639 रुपये की धनराशि वापस कराई।
शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क ने एक महिला के खाते से निकाली गई 19,999 रुपये की रकम वापस कराई। पीड़िता हिना शर्मा मोबाइल पर यूट्यूब चला रही थीं। इसी दौरान खाते से रुपये निकलने का मैसेज मिला। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत की।
वहीं, पवई थाना क्षेत्र के खुरचंदा गांव निवासी रामचंद्र यादव के यूनियन बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 48,000 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने तत्काल 1930 पर शिकायत की। शुक्रवार को पूरी 48,000 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
निजामाबाद थाना क्षेत्र की बारीखास निवासी मुस्लिहा से 30 अक्तूबर 2025 को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 11,000 रुपये की ठगी हुई थी। शिकायत 1930 पर दर्ज होने के बाद साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से रकम होल्ड कराई। खाते में रकम वापस कराई गई।
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र की पूरारानी निवासी आयशा खातून से पासपोर्ट का पता अपडेट करने के नाम पर लिंक भेजकर 99,600 रुपये की ठगी की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने 67,075.35 रुपये होल्ड कराए।
स्थानीय साइबर टीम और जनपद साइबर सेल की कार्रवाई से ठगी की रकम में से 10,640 रुपये पीड़िता को वापस करा दिए गए। शेष धनराशि के संबंध में विधिक कार्रवाई जारी है।