फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rs 25,000 reward arrested from Chennai

Azamgarh News: 25 हजार का इनामी चेन्नई से गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Rs 25,000 reward arrested from Chennai
आजमगढ़। पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी के प्रयास को विफल कर दिया गया था। इसमें वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी को पुलिस ने चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे लेकर पुलिस जनपद में पहुंची और कोर्ट में पेश किया। वहीं आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फरवरी 2024 में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आयोजित थी। पुलिस ने परीक्षा शुरू होते ही इस गिरोह के सात लोगों को सेहदा चक बिजली गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें संजय यादव, रोहित गुप्ता, हरिवंश यादव, भीम यादव, कैलाश यादव, राजेश तिवारी व पवन कुमार सिंह शामिल थे। इनके पास से 7360 रुपये नकद के साथ ही 14 लाख रुपये के दो चेक बरामद हुए थे। शेष दो अभियुक्त अशोक जैसवार विजय कन्नौजिया फरार हो गए थे। विवेचना में पिंटू सेठ निवासी गुतवन थाना नेवढि़या जिला जौनपुर का नाम भी प्रकाश में आया। अशोक को भी पुलिस ने कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया। वहीं विजय फरार चल रहा था। जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ। उसे पुलिस ने 22 अप्रैल को एफसीआई चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कंधरापुर पुलिस उसे चेन्नई से जनपद में लेकर पहुंची और मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed