फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rs 22.10 lakh cash recovered from two vehicles

Azamgarh News: दो वाहनों से 22.10 लाख नकदी बरामद

Tue, 07 May 2024 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rs 22.10 lakh cash recovered from two vehicles
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर गठित एफएसटी और एसएसटी टीमों ने सोमवार की अलग-अलग जगहों पर दो वाहनों से 22 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए। इनमें से एक वाहन से पकड़े गए 20 लाख 50 हजार रुपये सीटीओ ने आयकर विभाग को सौंप दिया। वहीं, दूसरे वाहन से मिले एक लाख 60 हजार रुपये जब्त कर लिए गए। सीटीओ अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शाम को स्थायी निगरानी टीम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में करतालपुर तिराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से एक लाख 60 रुपये बरामद किए। कार चालक शहर के रहने वाले विमल कुमार मौके पर टीम को कोई अभिलेख नहीं दे सके। इस पर टीम ने पूरी रकम जब्त कर ली। इसी तरह मजिस्ट्रेट उमेश कुमार अपनी टीम के साथ हरबंशपुर स्थित पहलवान तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक कार की तलाशी ली तो उसमें से 20 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। गाड़ी को सिधारी निवासी एहसान खान चल रहे थे। उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट ने रुपये को जब्त कर सीटीओ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सीटीओ ने यह धनराशि को आयकर विभाग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed