फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rs 136.250 lakh received for honorarium of Shikshamitras

शिक्षामित्रों के मानदेय के लिए मिला 136.250 लाख रुपये

Fri, 01 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rs 136.250 lakh received for honorarium of Shikshamitras
आजमगढ़। शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान के लिए भी बजट जारी किया गया है। शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय दिया जाता है। मानदेय का भुगतान करते समय यह ध्यान में रखने को कहा गया है कि समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत केवल उन्हीं शिक्षामित्रों को मानदेय का भुगतान किया जाए, जिन्हें वित्तीय वर्ष 2021-22 में मानदेय का भुगतान किया गया हो। जिले में 2702 परिषदीय विद्यालय संचालित है। जिसमें कुल 2725 शिक्षा मित्र तैनात हैं। उक्त शिक्षा मित्र काफी समय से अवकाश के समय का भी मानदेय की मांग कर रहे लेकिन उनकी मांग अभी भी अनसुनी है। शासन ने भी गृष्मावकाश के समय तक का मानदेय नहीं भेजा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने 16 जून से 30 जून तक की धनराशि विभाग को भेज दी है। शासन की ओर से कुल 2725 शिक्षामित्रों का मानदेय 136.250 लाख रुपये भेज दिए हैं। जल्द ही शिक्षा मित्रों के खाते में चला जाएगा। जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। हालांकि शिक्षा मित्रों का कहना है कि हमारी आजीविका का साधन बस एक मात्र यही है। यदि हमे अवकाश के समय का मानदेय नहीं मिलेगा तो हम कैसे अपने परिवार का पालन करेंगे। सरकार को चाहिए कि हमे अन्य शिक्षकों की तरह वेतन दिया जाए। जिससे हमारी आजीविका चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed