फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rs 126685 breakup in the name of getting development work done in the village

गांव में विकास कार्य कराने के नाम पर 126685 रुपये का गोलमाल

Mon, 25 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rs 126685 breakup in the name of getting development work done in the village
आजमगढ़। विकास खंड तहबरपुर के भितरी गांव में विकास कार्य कराने के नाम पर पूर्व प्रधान द्वारा 1,26,685 रुपये का गोलमाल किया गया है। शिकायत मिलने पर हुई जांच में खड़ंजा निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य कार्यों में गड़बड़ी मिली है। जिलाधिकारी ने गांव के पूर्व प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। समय से जवाब न देने पर पूर्व प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी एवं तकनीकी सहायक से रिकवरी की जाएगी। भितरी गांव निवासी बुनेला यादव ने एक गांव के ही पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए गांव में विकास कार्यों की जांच कराने के लिए शिकायती पत्र सौंपा था। डीएम के निर्देश पर मामले की जांच शुरू हो गई। जांच अधिकारियों ने पिच रोड से फूलचंद के घर तक खड़ंजा मरम्मत कार्य की जांच की जो राज्य वित्त आयोग 14वां वित्त आयोग से कराया गया है। प्रस्तुत आंगणन के अनुसार 489 मीटर लंबाई एवं दो मीटर चौड़ाई में पूर्व में सोलिंग कार्य कराया गया था। जिसमें कुल करीब एक लाख 26 हजार 685 रुपये का दुरुपयोग किया गया है। इस प्रकार अपात्र लोगों को आवास भी दे दिया गय है। जबकि उनके पास ट्रैक्टर, थ्रेसर व मकान पर छत है। उनसे 15 दिन के अंदर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं प्रस्तुत किया तो एक लाख 26,685 रुपये का एक तिहाई 42,228 रुपये पूर्व प्रधान मीरा देवी, ग्राम विकास अधिकारी बलिराम से 42 हजार 228 रुपये एवं 42 हजार 228 रुपये तकनीकी सहायक अखिलेश कुमार राय से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed