फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Route march led by DM-SP

Azamgarh News: डीएम-एसपी की अगुवाई में रूट मार्च

Sat, 22 Apr 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Route march led by DM-SP
ईद के त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फोर्स के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को संदेश दिया कि यदि कोई माहौल को खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां की समस्याओं से भी अवगत हुए। साथ ही उक्त समस्याओं में कई का समाधान करने की योजना बनाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री शैलेंद्र लाल द्वारा अलविदा जुमा व ईद के त्योहार को शांतिपूर्वक मनाए जाने को देखते हुए शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उक्त अधिकारियों ने कोतवाली, बड़ादेव, पहाड़पुर, तकिया, गुलामी का पूरा, दलाल घाट आदि जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया गया और लोगों को सुरक्षा का संदेश भी दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में नगर निकाय चुनाव के साथ ही ईद का पर्व है। इसके साथ ही साफ-सफाई, अतिक्रमण, बिजली, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होने कहा कि ज्यादातर समस्याओं का हल निकाल लिया गया है। अन्य समस्याएं जो बाकी रह गई हैं, उनको भी शाम तक सुलझा लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। जनपद में करीब साढ़े तीन हजार पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा एक कंपनी आरएएफ व तीन कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है। साथ ही डायल 112 की ड्यूटी भी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों पर लगातार लगाई गई है। उन्होंने कहा कि एलआईयू और इंटेलिजेंस यूनिट लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अलविदा जुमे की नमाज और ईद की नमाज को लेकर फुट मार्च किया गया है। इससे पूर्व शांति समिति की बैठकों के साथ ही सभी धर्म गुरुओं के साथ भी बैठक कर बातें की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed