फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Route diversion will be on the day of counting

मतगणना वाले दिन रहेगा रूट डायवर्जन

Tue, 08 Mar 2022 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Route diversion will be on the day of counting
विधान सभा चुनाव के लिए पड़े मतों की गणना दस मार्च को होगी। मतगणना को लेकर यातायात विभाग ने मतगणना केंद्रों के आसपास के मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन किया है। यातायात विभाग ने रूट चार्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

एसपी यातायात सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि वाराणसी की तरफ से आजमगढ़ आने वाले भारी वाहन (ट्रक) मोहम्मदपुर से बाएं मुड़कर फरिहा चौक होते हुए निजामाबाद से मदुरी होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी। वहीं सरायमीर की तरफ से फरिहा चौक होते हुए चेकपोस्ट रानी की सराय होते हुए तथा आजमगढ़ की तरफ आने वाले भारी वाहन फरिहा चौक से दाहिने बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जाएंगे। चेकपोस्ट रानी की सराय से आजमगढ़ की तरफ आने वाले भारी वाहन आजमगढ़ न आकर मोहम्मदपुर की तरफ जाएंगे। विश्वकर्मा तिराहे से बेलइसा रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले भारी वाहन सीधे न जाकर विश्वकर्मा तिराहे से बाएं मुड़ कर हुसैनगंज होते हुए अपने गंतव्य को जायेगे। इसके साथ ही वाराणसी की तरफ से पीजीआई चक्रपानपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन खरिहानी चौराहे से चिरैयाकोट रोड पर व देवगांव रोड पर डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed