फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robbery with customer service center owner in azamgarh criminals snatched RS three lakhs and absconded

Azamgarh News: थाने से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को लूटा, 3.55 लाख छीनकर हुए फरार

Mon, 06 Jun 2022 10:35 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Jun 2022 10:35 AM IST
सार

आजमगढ़ के बरदह कस्बा स्थित चाय की दुकान पर चाय पी रहे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 3.55 लाख की लूट हो गई। घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Robbery with customer service center owner in azamgarh criminals snatched RS three lakhs and absconded
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में हौसला बुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े  लूट की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह बरदह कस्बा स्थित चाय की दुकान पर चाय पी रहे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 3.55 लाख की लूट हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने बरदह थाने से चंद कदम की दूरी पर ही घटना को अंजाम दिया। सुबह-सुबह लूट की घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। पुलिस महकमे में भी खलबली देखने को मिली। लुटेरे घटना को अंजाम देकर देवगांव की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन


आजमगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंदी पर है। बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी मूरत सरोज पुत्र अमरजीत सरोज ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। बरदह थाने से लगभग 300 मीटर की दूरी पर उसका ग्राहक सेवा केंद्र स्थित है। रोज की भांति सोमवार सुबह लगभग 8 बजे मूरत बैग लेकर बरदह बाजार में पेट्रोल पंप के पास स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन


उसके बैग में 3.55 लाख रुपये था। चाय पीने के बाद उसे अपना ग्राहक सेवा केंद्र खोलना था। अभी वह चाय पी रहा था कि बाइक सवार दो बदमाश चाय की दुकान पर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर ही बैठा हुआ था, जबकि दूसरा उतरकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के पास पहुंचा और उसका बैग छीनकर बाइक पर बैठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बदमाश देवगांव की ओर फरार हो गए। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से चाय की दुकान पर 3.55 लाख की लूट से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस अब बदमाशों के पीछे लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed