फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robbery revealed from bank friend, two arrested, one absconding

बैंक मित्र से हुई लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 21 Nov 2020 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Robbery revealed from bank friend, two arrested, one absconding
अहरौला थाने में लूट के मामले में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में बीते सात नवंबर को बैंक मित्र से कोर्राघाटमपुर मोड़ के पास से बाइक सवार चार बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए थे और बैंक मित्र को घायल भी कर दिया था। बैंक मित्र की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल के पास से ही दो लुटेरों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी मनोज गौड पुत्र मेवालाल बैंक मित्र है। सात नवंबर को वह यूबीआई महुला से ढाई लाख रुपये निकाल कर अपने जनसेवा केंद्र पर जा रहा था। इसी दौरान कोर्राघाटमपुर मोड़ पर पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान बाइक सवार दो और बदमाश मौके पर पहुंच गए। एक बदमाश ने तमंचे की मुठिया से सिर पर प्रहार कर मनोज को लहुलुहान कर दिया और ढाई लाख रुपये रखे बैग को लूटकर फरार हो गए। मनोज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दिया। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कोर्राघाटमपुर के पास ही तीन बदमाश खड़े है और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। उनके पास असलहे भी है। इस सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तीन युवक भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर दो लोगों को पकड़ लिया जबकि तीसरा भाग निकलने में सफल रहा। तलाशी लेने पर पुलिस ने एक के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया वहीं मौके से एक बाइक व लूट के 33 हजार रुपये भी बरामद हुए है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम आलिम व रूदल यादव निवासी कोर्राघाटमपुर थाना अहरौला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed