फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robbery of bike, mobile and cash from courier delivery boy

कोरियर डिलेवरी ब्वाय से बाइक, मोबाइल व नकदी की लूट

Tue, 10 Aug 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Robbery of bike, mobile and cash from courier delivery boy
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के ऊचहुआ-रासेपुर मार्ग पर फद्देपुर गांव के पास मंगलवार शाम कोरियर ब्वाय से बदमाशों ने बाइक, मोबाइल व नकदी के साथ सामान लूट लिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटाई पवनी गांव निवासी अमित सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह एक कोरियर कंपनी में डिलेवरी का काम करता है। मंगलवार की शाम वह अपनी बाइक से डिलेवरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा सटा कर बाइक, मोबाइल, नकदी व डिलेवरी वाले सामान आदि लूट कर फरार हो गए। इस दौरान अमित ने बदमाशों का विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल भी कर दिया। पीड़ित के अनुसार बदमाश उसकी नई बाइक, 10 हजार नकद के अलावा आठ हजार का सामान व मोबाइल लूट ले गए है। घटना के बाबत पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed