फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robbery of 25 thousand from businessman in tamancha

तमंचा सटा व्यवसायी से 25 हजार की लूट

Sun, 23 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Robbery of 25 thousand from businessman in tamancha
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हथनौरा गांव के पास मारूति वैन से सामान सप्लाई कर वापस लौट रहे व्यापारी व उसके चालक को तमंचे से आतंकित कर बाइक सवार बदमाशों ने 25 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार निवासी ईश्वर आनंद पुत्र ईश्वरदेव मौर्या की अंबारी रेलवे फाटक के पास कृष्णा स्टोर्स नाम से टॉफी, बिस्कुट, नमकीन की थोक दुकान है। वह अपने मारूति वैन से सामान की आसपास के छोटे बाजारों में सप्लाई करता है। रविवार को भी वह सामान की सप्लाई व वसूली के लिए अपने चालक हरिकेश के साथ निकला था। वापसी के समय लगभग साढ़े तीन बजे वे हथनौरा गांव के पास मारूति वैन सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका करने लगे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और दोनों को तमंचा सटा कर गाड़ी में रखे रुपये भरे बैग के अलावा व्यापारी व चालक के मोबाइल व गाड़ी की चाभी लूट कर फरार हो गए। व्यापारी के अनुसार बैग में वसूली के लगभग 25 हजार रुपये थे। बदमाशों के जाते ही व्यापारी ने राहगीर की मोबाइल से 112 नंबर पर काल कर घटना की सूचना दी। क्षेत्र में लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दिया। घटना के बाबत व्यापारी ने फूलपुर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed